{"_id":"5ef5ddee8ebc3e42df17fc63","slug":"delhi-first-goons-try-to-stop-delivery-boy-then-looted-him-after-chasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पहले डिलीवरी ब्वॉय रोकने का किया प्रयास, फिर पीछा कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्लीः पहले डिलीवरी ब्वॉय रोकने का किया प्रयास, फिर पीछा कर लूटा
Fri, 26 Jun 2020 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:07 PM IST
सार
- माल ढोने वाले टैंपो में पानी सप्लाई करने गया था युवक
- घायल युवक ने एक नाबालिग को पकड़ा, मुख्य आरोपी समेत अन्य हुए फरार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कीर्ति नगर इलाके में बदमाशों ने पहले डिलीवरी ब्वॉय को रोकने का प्रयास किया और जब वह नहीं रूका तो बाइक से पीछा कर उसकी स्कूटी, नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गये। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार(28) उत्तम नगर इलाके में रहता है और खाना सप्लाई करने वाली कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। 24 जून की देर रात वह नारायणा गांव का आर्डर सप्लाई कर स्कूटी से विकास नगर की ओर जा रहा था। मायापुरी की ओर जाने वाली सड़क पर तीन चार लड़के बाइक के पास खड़े थे। उसके पास पहुंचते ही लड़कों ने आवाज लगाकर उसे रूकने के लिए कहा।
विज्ञापन
लेकिन प्रदीप अनसुना कर वहां से चला गया। तभी सभी लड़के उसका बाइक से पीछा करने लगे और मायापुरी प्लाईओवर पर उसे रोक लिया। उसके बाद बदमाश उसके साथ मारपीट कर नकदी, आधारकार्ड, डीएल के अलावा अन्य कागजात छीन लिए और फिर धक्का देकर उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गये। प्रदीप ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन