फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2020 360 cartons of illegal liquor seized by delhi police

दिल्लीः 360 पेटी अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 02:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020 360 cartons of illegal liquor seized by delhi police
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को नजफगढ़ इलाके से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 360 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह लोग हरियाणा में बनी शराब दिल्ली सप्लाई करने आये थे। इन आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम दीपक, सागर, हिमांशु और मोहित बताया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त डॉ जी राम गोपाल नाईक ने बताया कि आरोपी अलग-अलग गाड़ियों से दिल्ली के कई इलाकों में शराब की खेप देने आये थे। पकड़े गए आरोपियों में दीपक पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। उसके बाकी के साथी आसान व जल्दी रुपये कमाने के लिए तस्करी के कारोबार में आये थे।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में ले जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हो रही शराब की तस्करी का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की अलग-अलग अपराध यूनिटों ने बीते 24 घंटों में कार्रवाई करते हुए 1100 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब की पेटियां पकड़ी। पुलिस ने 6 तस्करों को भी दबोचा जो अवैध तरीके से शराब की आपूर्ति की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में तस्करों ने शराब को दिल्ली में खपाने की बात कबूली है। एसीपी क्राइम-1 प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में शराब की तस्करी के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने दो दिन पहले ही बादशाहपुर के टिकली रोड से शराब तस्कर को दबोचा था। पुलिस कार्रवाई पर तस्कर ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

अपराध शाखा सेक्टर-39 की गिरफ्त में आए तस्कर की निशानदेही पर बुधवार को पुलिस ने चिंतपूर्णी माता मंदिर रोड स्थित शराब के गोदाम पर छापा मारकर 571 पेटी शराब बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया कि नकली शराब को दिल्ली चुनाव में खपाने की योजना थी।

शराब की खेप पकड़े जाने के बाद मंगलवार रात को पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराध यूनिटों ने कार्रवाई करते हुए नाथूपुर गांव, सिंकदरपुर, सोहना, पटौदी से शराब की 500 से अधिक पेटियां पकड़ी। इसमें एक इको वैन, एक पिकअप भी बरामद हुईं। पकड़े गए तस्करों की पहचान यूपी इलाहाबाद के बलवा गांव निवासी सतीश, नाथूपुर गांव निवासी विकास, पटौदी निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस शराब को जब्त कर तस्करों से पूछताछ कर रही है।


299 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा
बुधवार अलसुबह अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने पराली की आड़ में दिल्ली जा रहे शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राजपाल के रूप में हुई। पुलिस को ट्रक के अंदर से 299 अंग्रेजी व देशी शराब की पेटी बरामद हुई। पुलिस ट्रक जब्त कर आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed