{"_id":"584c50d34f1c1b104f44b97a","slug":"delhi-crime-news-murder-mystery-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन में मिला था नेपाली युवती का शव, गुत्थी सुलझाते वक्त हुई एक और मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीथिन में मिला था नेपाली युवती का शव, गुत्थी सुलझाते वक्त हुई एक और मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने वसंत विहार में दो युवतियों की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए एक युवती व एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। मुख्य आरोपी समेत दो अनय की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पहली युवती की हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी और राज खुलने के डर से दूसरी युवती की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
दक्षिण-ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय के अनुसार वसंत विहार इलाके में बाबा गंगनाथ मंदिर के सर्विस रोड पर पॉलीथिन में 18 नवंबर को एक युवती का शव मिला था। हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया था। पुलिस इस युवती की पहचान की कोशिश कर ही रही थी कि 25 नवंबर को मुनिरका गांव में सीवर में एक और युवती का धड़ मिला।
विज्ञापन
युवती के शरीर पर कमर से नीचे टैटू बने हुए थे। दोनों ही वारदात में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। मुनिरका में मिली युवती की पहचान असम निवासी सुषमा राय उर्फ सोनम के रूप में हुई। बाबा गंगनाथ मंदिर के पास मिली युवती की पहचान नेपाल निवासी नायाशा के रूप में हुई। दोनों मुनिरका में एक कमरे में साथ रहती थीं और एक स्पा में जीवन, गोविंद व अर्जुन के साथ काम करती थीं। जांच में पता लगा कि जीवन, गोविंद व अर्जुन मुनिरका छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
गोविंद व जीवन अलग-अलग रहते थे, जबकि अर्जुन दो बच्चों के साथ रहता था। तीनों के मोबाइल फोन बंद थे। सुषमा उर्फ सोनम का शव अर्जुन के घर से 50 मीटर दूर ही मिला था। जांच में ये भी पता लगा कि मेघालय निवासी मिनी संगम उर्फ नेहा अर्जुन के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी और वही उसके बच्चों की देखभाल करती थी।
जीवन की गिरफ्तारी से खुला राज
पुलिस टीम ने जांच के बाद जीवन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। नेपाल निवासी जीवन ने बताया कि उसने गोविंद, अर्जुन व नेहा के साथ मिलकर दोनों युवतियों की हत्या की है। जीवन ने बताया कि सोनम ने अर्जुन को ढाई लाख और नायाशा ने दो लाख रुपये सुरक्षित रखने के लिए दे रखे थे। अर्जुन इनको पैसा वापस नहीं देना चाहता था। उसने पहले तो सोनम के साथ दिखावे के लिए शादी कर ली। सोनम जब उससे कोर्ट में शादी का दबाव बनाने लगी तो अर्जुन ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए हत्या करने की साजिश रच ली। एक-एक लाख रुपये का लालच देकर जीवन व गोविंद को साजिश में शामिल कर लिया। नेहा अर्जुन से शादी करना चाहती थी, इस कारण वह भी साजिश में शामिल हो गई। 16 नवंबर को तीनों ने सोनम की हत्या कर दी और शव को सीवर में डाल दिया था। उसके सिर को काट कर अलग कर दिया था।
राज खुलने के डर से की नायाशा की हत्या
आरोपियों को डर था कि सोनम के साथ रहने वाली नायाशा उनका राज खोल देगी। उसे पता था कि सोनम ने अर्जुन से शादी की है। इन्होंने 17 व 18 नवंबर की रात नायाशा की हत्या कर दी और शव को बाबा गंगनाथ मंदिर के पास फेंक दिया था। पुलिस को आशंका है कि गोविंद व अर्जुन नेपाल भागने में कामयाब हो गए हैं।
....................................