फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deepak Pandit handle gang crime branch took two sharp shooter

क्राइम ब्रंच के हत्थे चढ़े दीपक पंडित गैंग के दो शॉर्प शूटर

Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Deepak Pandit handle gang crime branch took two sharp shooter
arrest - फोटो : demo

क्राइम ब्रांच एनआईटी ने दिल्ली के शातिर गैंग दीपक पंडित के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश वर्ष 2004 से मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रहे थे।

यह करीब 3 महीने पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। गैंगस्टर दीपक पंडित की दुश्मनी दूसरे गैंग लीडर रवि गंगवाल से है। क्योंकि दीपक पंडित व रवि गंगवाल दिल्ली एरिया में सट्टा बाजार और गांजे के धंधे पर अपना-अपना एकछत्र राज करना चाहते थे।
विज्ञापन


डीसीपी एनआईटी रमेश पाल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी अनिल छिल्लर की टीम को सूचना मिली की प्रह्लादपुर रोड सूरजकुंड गोल चक्कर के पास हथियारों से लैस दो शातिर बदमाश आने वाले हैं जो किसी वारदात को अंजाम देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर क्राइम ब्रांच ने अपना जाल बिछाकर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दीपक पंडित गैंग के सदस्य चन्द्र प्रकाश निवासी मकान नंबर बी 872 संगम बिहार दिल्ली व आश मोहम्मद निवासी मकान नंबर ए 80 संगम बिहार नई दिल्ली के रूप में हुई। इनसे भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद किया गया। 

सख्ती से पूछताछ करने पर बदमाशों ने बताया कि दीपक पंडित ने जेल से ही अपने किसी साथी के माध्यम से उन्हें हथियार उपलब्ध करवाए थे। उन्होंने खुलासा किया कि रवि गंगवाल को अस्पताल या फिर साकेत कोर्ट में मारने का प्लान था क्योंकि जिस जेल में रवि गंगवाल बंद है, वहां उसे व उसके दूसरे साथियों को दीपक पंडित के साथी लड़ाई कर जेल में घायल कर देंगे। 


वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होगा। डीसीपी ने बताया कि रवि गंगवाल और उसके गैंग ने आश मोहम्मद की बहन की हत्या कर दी थी। जेल के अन्दर ही चन्द्र प्रकाश के ऊपर भी रवि गंगवाल ने हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed