फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death on child during MRI in hospital

चलता रहा एमआरआई, मशीन से बाहर निकली मासूम बच्ची की लाश

Sun, 20 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
death on child during MRI in hospital
एमआरआई मशीन

तिलक नगर इलाके में एमआरआई करवाने के दौरान दो साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार वालों ने लैब के कर्मचारी पर बेहोशी की दवा का ओवरडोज देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने तिलक नगर थाने में एक शिकायत दी है और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


पाखी (2) परिजनों के साथ विपिन गार्डन में रहती थी। पिता नितिन एक निजी कंपनी में काम करते हैं। नितिन ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटी की आंख टेढ़ी लग रही थी।
विज्ञापन


इससे पूर्व उसे बुखार भी हुआ था। इसलिए बच्ची को शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने एमआरआई करवाने की सलाह दी।

बच्ची को मशीन से बाहर निकाला तो वह अचेत थी

death on child during MRI in hospital
पु‌लिस - फोटो : file photo

परिजन बच्ची को लेकर तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को बेहोशी की दवा देकर मशीन पर ले जाया गया। करीब पचास मिनट तक उसका एमआरआई किया गया।

लेकिन जब बच्ची को मशीन से बाहर निकाला तो वह अचेत थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हार्टअटैक से मौत हो गई है।

लेकिन परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मौत बेहोशी की दवा के  ओवरडोज से हुई है। उसने बच्ची की मौत के कारण को जानने के लिए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा और उसके बाद ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed