दो दिन से कमरे में लटकी थी लल्लू की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-27 स्थित अट्टा में किराए पर रहने वाले युवक की लाश कमरे
युवक बुधवार से ही गायब था। उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। लल्लू की मौत को लेकर कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उसके कमरे की हालत किसी भी अनुमान को सही ठहराने में बाधा बनती है।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उसकी लाश तो कमरे में फंदे से झूल रही थी पर फर्श पर बहुत खून बिखरा पड़ा था। तो ये आत्महत्या का मामला है या हत्या का ये कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी।
बुधवार से ही गायब था लल्लू
अट्टा में सतपाल अवाना के मकान में लल्लू पुत्र राजू किराए पर रहता था, वह
सतपाल के पास मुनीम था। सतपाल के किराएदारों से किराया वसूलना और उसकी
गाड़ियां चलाने का काम भी लल्लू करता था।
लल्लू बुधवार शाम सतपाल के घर से
निकला था, उसके बाद उसकी खबर नहीं मिली। लेकिन, शुक्रवार को लल्लू के कमरे
से बदबू आनी शुरू हो गई। आसपास रहने वालों ने मकान मालिक को जानकारी दी और
उसके बाद पुलिस यहां पहुंची।
दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर लल्लू का शव फंदे से
झूल रहा था। पुलिस के मुताबिक करीब दो दिन पहले लल्लू की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहने वाले लल्लू के भाई को सूचना दी।
कटी हुई थी लल्लू की जीभ
नोएडा के अट्टा में किराए के मकान में रहने वाले लल्लू बुधवार से गायब चल रहा था। उसके भाई ने तो घटना के बारे में जानकर लल्लू की हत्या की आशंका जता दी है।
पुलिस को भी लल्लू की हत्या को लेकर ज्यादा संदेह नहीं है। शुक्रवार को जब पुलिस को लल्लू के लाश की उसके कमरे में होने की सूचना मिली तो वहां पहुंचकर उन्होंने एक बहुत अजीब बात पाई।
घटना स्थल पर फर्श पर काफी खून बिखरा था। लल्लू
की जीभ भी कटी थी। लल्लू के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। भाई ने कहा कि
दस दिन पहले लल्लू बांदा आया था और खुश था। इसलिए आत्महत्या की कोई वजह नजर
नहीं आती।