फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body was hanging in room for 2 days

दो दिन से कमरे में लटकी थी लल्लू की लाश

Sat, 31 May 2014 10:53 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body was hanging in room for 2 days

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित अट्टा में किराए पर रहने वाले युवक की लाश कमरे

विज्ञापन
में मिली है। लाश दो दिन तक पंखे से लटकी रही। कमरे के हालत संदिग्ध थे, क्योंकि फर्श पर हर ओर खून बिखरा था।

युवक बुधवार से ही गायब था। उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। लल्लू की मौत को लेकर कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उसके कमरे की हालत किसी भी अनुमान को सही ठहराने में बाधा बनती है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उसकी लाश तो कमरे में फंदे से झूल रही थी पर फर्श पर बहुत खून बिखरा पड़ा था। तो ये आत्महत्या का मामला है या हत्या का ये कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

बुधवार से ही गायब था लल्लू

Dead body was hanging in room for 2 days

अट्टा में सतपाल अवाना के मकान में लल्लू पुत्र राजू किराए पर रहता था, वह सतपाल के पास मुनीम था। सतपाल के किराएदारों से किराया वसूलना और उसकी गाड़ियां चलाने का काम भी लल्लू करता था।

लल्लू बुधवार शाम सतपाल के घर से निकला था, उसके बाद उसकी खबर नहीं मिली। लेकिन, शुक्रवार को लल्लू के कमरे से बदबू आनी शुरू हो गई। आसपास रहने वालों ने मकान मालिक को जानकारी दी और उसके बाद पुलिस यहां पहुंची।

दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर लल्लू का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस के मुताबिक करीब दो दिन पहले लल्लू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहने वाले लल्लू के भाई को सूचना दी।

कटी हुई थी लल्लू की जीभ

Dead body was hanging in room for 2 days

नोएडा के अट्टा में किराए के मकान में रहने वाले लल्लू बुधवार से गायब चल रहा था। उसके भाई ने तो घटना के बारे में जानकर लल्लू की हत्या की आशंका जता दी है।

पुलिस को भ‌ी लल्लू की हत्या को लेकर ज्यादा संदेह नहीं है। शुक्रवार को जब पुलिस को लल्लू के लाश की उसके कमरे में होने की सूचना मिली तो वहां पहुंचकर उन्होंने एक बहुत अजीब बात पाई।

घटना स्थल पर फर्श पर काफी खून बिखरा था। लल्लू की जीभ भी कटी थी। लल्लू के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। भाई ने कहा कि दस दिन पहले लल्लू बांदा आया था और खुश था। इसलिए आत्महत्या की कोई वजह नजर नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed