{"_id":"597f53904f1c1b9c348b499c","slug":"dead-body-found-in-park-identified-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से मिलने नोएडा आया युवक, पार्क में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त से मिलने नोएडा आया युवक, पार्क में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:28 PM IST
सार
सेक्टर-82 पार्क में मिले शव की हुई शिनाख्त
गुरुग्राम निवासी अभिमन्यु के रूप में हुई पहचान
शनिवार शाम को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-82 के पार्क में मिले युवक के शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की शिनाख्त गुरुग्राम के सेक्टर-23 निवासी व्यवसायी सोमवीर हुड्डा के पुत्र अभिमन्यु हुड्डा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 वर्ष थी। युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई।
विज्ञापन
पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया और मौत की सूचना मिलते ही चले गए। थाना फेज-2 पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, इसलिए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
अभिमन्यु ने सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई खत्म होने के बाद से अभिमन्यु नौकरी न मिलने की वजह से परेशान था। वह लंबे समय से अवसाद में था। शनिवार शाम वह एक दोस्त से मिलने नोएडा आया था, लेकिन रविवार को भी घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इसी दौरान परिजनों को नोएडा में मृत मिले युवक की जानकारी मीडिया के जरिये मिली। इसके बाद परिजनों ने नोएडा पुलिस से संपर्क कर मृतक की पहचान की। पुलिस के अनुसार, परिजन शव ले जा चुके हैं और उनकी तरफ से अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
अस्पताल पहुंचाने वाले चुपचाप निकले
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे सेक्टर-82 के सिटी पार्क में युवक का शव मिला था। इसके बाद कुछ लोग उसे जेपी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जैसे ही युवक को मृत घोषित किया, तो उसे अस्पताल पहुंचाने वहां से चुपचाप निकल गए। इसके बाद अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।