फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Motorcyclist killed after being hit by a car

Nainital News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a car
रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हल्दुआ क्षेत्र में बुधवार की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी सानू खान (40) काशीपुर से घर लौट रहा था। हल्दुआ के पास सामने से जा रही कार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में सानू खान बाइक से छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी समय वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से काशीपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। काशीपुर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed