{"_id":"5909e5a84f1c1b810d441b04","slug":"dead-body-found-in-a-park-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस के पार्क में मिला अधजला शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस के पार्क में मिला अधजला शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 May 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके के एक पार्क से मंगलवार को एक युवक की अधजली लाश मिली है। करीब 35 वर्षीय युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई। सिविल लाइंस थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6.00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वामी नारायण मंदिर के सामने, रिंग रोड के नजदीक नरसिंह गिरी पार्क के एक कोने में युवक की अधजली लाश पड़ी है। लाश एक पेड़ व दीवार की आड़ में पड़ी थी।
विज्ञापन
बुरी तरह सड़ी-गली लाश को देखकर पुलिस को आशंका थी कि दो से तीन दिन पूर्व युवक की पार्क में हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले किया गया।
विज्ञापन
युवक के शव का ऊपरी हिस्सा ही जला था। नीचे युवक ने नीले रंग की पैंट पहनी है। उसके आधार पर पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना दे दी है।