फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   day light robbery in palwal, 13 lakh looted

घर के मालिक निकले सैर पर, चोरों ने किया हाथ साफ

Mon, 24 Feb 2014 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पलवल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 24 Feb 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
day light robbery in palwal, 13 lakh looted
पलवल के देवनगर स्थित एक मकान से दिन दहाडे सोमवार सुबह करीब सात बजे चोर साढ़े साथ लाख रूपए की नगदी व 23 तोला सोने के आभूषणों को चोरी कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्तों व फिंगर प्रिंटस टीम की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देवनगर निवासी नवीन गोयल ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब छह बजे वह और उनकी पत्नी मकान की पहली मंजिल से जगने के बाद नीचे आ गए।

नीचे आने के बाद वह सैर करने के लिए चले गए और पत्नी घर के काम में लग गई। नवीन ने बताया कि उसकी सीमेंट की दुकान है। इसी दौरान करीब सात बजे उनके मकान में चोर आ गए और उनके मकान के ऊपर वाले कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से करीब साढ़े सात लाख रूपए नगद व 23 तोला सोने के आभूषणों ले गए।

नवीन का कहना है कि करीब साढ़े सात बजे जब वे सैर करने के बाद वापिस घर पहुंचे तो देखा की कमरे का सारा सामान फैला हुआ था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।

नवीन ने अपने परिजनों को ऊपर बुलाया तो देखा की मकान की छत्त पर सोने के आभूषणों के खाली डिब्बे पड़े हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी सुरेश भड़ाना व बस स्टैंड चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने चोरों का सुराग लगाने के लिए तुरंत मौके पर खोजी कुत्तों व फिंगर प्रिंट लेने वाली टीम को बुला लिया। लेकिन खोजी कुत्ते भी मकान के मुख्य द्वार से चौक तक आकर ही रूक गए। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बस स्टैंड चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि मकान मालिक नवीन के बयान पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed