फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter kills her father with rape allegation

शर्मनाक हरकत करने वाले पिता को उतारा मौत के घाट

Tue, 06 May 2014 06:31 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Daughter kills her father with rape allegation

यह बताने की जरूरत नहीं है कि हमारे देश में पिता और पुत्री के रिश्ते को कितना पवित्र माना जाता है। हमारें यहां तो ये तक माना जाता है कि पिता को बेटियां मां से भी अधिक प्यारी होती हैं।

विज्ञापन


यह बस कहने की बात नहीं है, हर रोज हम आपने आस-पड़ोस में ऐसे कई उदाहरण भी देखते हैं, जब पिता अपनी बेटियों की एक खुशी के लिए जान तक न्योछावर करने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बहशी पिता ने बेटी के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि बेटी ने उसे मौत के घाट उतारना पड़ा।

पागलों की तरह करता था शारीरिक शोषण

Daughter kills her father with rape allegation

अपने 56 वर्षीय पिता की हत्या करने वाली एक युवती ने पिता पर पागलों की तरह शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

युवती के अनुसार पिता की इस घिनौनी करतूत से वह पेरशान हो गई हो गई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने पिता की इस हरकत का कई बार विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माना।

अब उसका अत्याचार इतना बढ़ गया था कि सह पाना मुश्किल हो गया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि युवती ने 56 वर्षीय पिता की हत्या कर दी।

दोस्तों संग विकेट से पीटकर की हत्या

Daughter kills her father with rape allegation

अपने पिता की घिनौनी करतूत से परेशान युवती ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर ‌उसे मौत घाट उतार दिया। पेशे से ट्रक ड्राइवर पिता को तीनों आरोपियों ने विकेट से पीटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश एक नाले के पास फेंक दी।

यही नहीं, उन लोगों ने उसके सीने में लगे पीस मेकर भी निकाल लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल विकेट के अलावा इनोवा कार बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार युवती पहले पिता की हत्या करने की बात नकार रही थी, लेकिन पुलिस के शख्ती से पेश आने के बाद उसने सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन

दिल्ली के ख्याला इलाके का है मामला

Daughter kills her father with rape allegation

यह दिल दहला देने वाला मामला दिल्ली के ख्याला इलाके का है। जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलविंदर कौर, प्रिंस संधु और अशोक शर्मा के रूप में हुई है।

बीते 30 अप्रैल को गंदा नाला के पास ट्रक ड्राइवर दलजीत सिंह का शव मिला था। पुलिस ने उसकी बेटी कुलविंदर कौर से पूछताछ की। उसके विरोधाभाषी बयान होने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

कुलविंदर कौर ने बताया कि पिता उसका काफी समय से शारीरिक शोषण करता था। जिससे परेशान होकर उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed