फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dance teacher commites suicide

पत्नी और बच्चों का गला रेतकर खुद काट ली नस

Tue, 21 Jan 2014 07:31 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
dance teacher commites suicide

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक डांस टीचर ने पत्नी, बेटी और बेटे को चाकू से गला रेतने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के एसएमएस के जरिए टीचर के जीजा को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद चारों लोगों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने टीचर के आठ वर्षीय बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:मंगेतर की जरूरतों ने बना दिया किडनैपर!
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से डायरी में लिखा एक नोट मिला, जिसमें परिवार से परेशान होकर यह कदम उठाने का जिक्र किया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह को घटना का कारण बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 4/283, भोलानाथ नगर निवासी अजय वर्मा (35) योग और डांस का टीचर है। वह पत्नी रितू (30), बेटी वैदिका (9) और बेटे कृष्णा (8) के साथ किराए के मकान में रहता है। वैदिका पास के स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है, जबकि कृष्णा दूसरी कक्षा का छात्र था।

वहीं अजय की मां राजकुमारी, बहन अंजली व दीप्ति बिहारी कॉलोनी में अलग रहते हैं। दीप्ति पति सतबीर के साथ अलग रहती है।

यह भी पढ़ें:मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी


सोमवार रात करीब 11: 00 बजे अजय ने रितू, वैदिका व कृष्णा को दूध में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। करीब 12:00 बजे तीनों के अचेत होने के बाद अजय ने चाकू से उनका गला रेत दिया। इसके बाद उसने अपने हाथ की नस काटने के बाद गला रेत लिया।

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने से पहले अजय ने मोबाइल में मंगलवार तड़के 4:00 बजे का टाइम सेट कर जीजा सतबीर को परिवार के साथ जान देने का एसएमएम भेज दिया था। एसएमएस मिलते ही सतबीर अजय के तीसरी मंजिल स्थित अजय के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़ा गया।

खून से लथपथ पूरा परिवार बेड पर पड़ा था। पुलिस की मदद से चारों को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां कृष्णा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जीटीबी अस्पताल में अजय, रितू और वैदिका की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed