फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   damaged led sent by snapdeal now they have to pay money back to customers

टीवी खराब, कीमत ब्याज समेत लौटाए स्नैपडील

Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
damaged led sent by snapdeal now they have to pay money back to customers

वस्तुओं के संबंध में सेवा प्रदाता द्वारा प्रदान की जाने वाले सेवाओं में कमी या लापरवाही के लिए उपभोक्ता को हुए नुकसान की पूर्ति करने के लिए जवाबदेह है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील से खरीदे गए एलईडी टीवी के खराब निकलने पर फोरम ने साइट को उपभोक्ता को टीवी की रकम ब्याज समेत लौटाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी अभिषेक शर्मा ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने स्नैपडील ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तोशिबा कंपनी का एलईडी टीवी 18 हजार 516 रुपये में खरीदा था, लेकिन टीवी कुछ ही दिनों में खराब हो गया।
विज्ञापन


जब पीड़ित ने स्नैपडील के कस्टमर केयर पर बात की और शिकायत दर्ज कराई तो वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित द्वारा फोरम के समक्ष पेश तथ्यों और सबूतों के आधार पर फोरम ने स्नैपडील कंपनी को सेवा में लापरवाही का दोषी पाते हुए टीवी की पूरी रकम उपभोक्ता को अतिरिक्त 10 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed