फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dacoit became property dealer

डकैती करते-करते बन गया प्रॉपर्टी डीलर

Fri, 18 Jul 2014 03:30 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
Dacoit became property dealer

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जैतपुर इलाके में कई सालों से प्रापर्टी डीलर बनकर रह रहे डकैत को दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोहल्ला पेठ, सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी मोहम्मद कादिर उर्फ कादिर छूना (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से फोर्ड ईको कार बरामद की है।

वर्ष 2000 से 2005 के बीच आरोपी ने दिल्ली में कई डकैती व लूट की वारदात अंजाम दी थीं। कोर्ट ने सात मामलों में उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

शादी के बाद डकैत से बना डीलर

Dacoit became property dealer

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि कादिर को सराय काले खां बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कादिर ने बताया कि 2000 में गांव से आने के बाद उसने दिल्ली में सब्जी बेचनी शुरू की।

बाद में उसने साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाया। गिरोह ने पांडव नगर, शकरपुर, वेलकम, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, भजन पुरा, कालकाजी व अंबेडकर नगर में लूटपाट की।

वर्ष 2005 में शादी के बाद कादिर जैतपुर में रहने लगा और विवादित मकानों का प्रॉपर्टी डीलर बनकर सौदा करने लगा। किसी भी पुराने मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसे भगोड़ा करार दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed