{"_id":"5732c3ad4f1c1b1e19919846","slug":"crpf-officer-committs-suicide-in-training-centre-at-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांवः CRPF के गजटेड अफसर ने ट्रेनिंग सेंटर में पंखे से लटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़गांवः CRPF के गजटेड अफसर ने ट्रेनिंग सेंटर में पंखे से लटकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 11 May 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
गुड़गांव के सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर आज उस वक्त सनसनी मच गई जब एक अधिकारी का शव उसके हॉस्टल रूम के पंखे से लटका पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के गुड़गांव सेंटर में आत्महत्या करने वाला मोहम्मद मोनुसूल कर्नाटक का रहने वाला था।
मोनुसूल की गुड़गांव में नियुक्ति डायरेक्ट पोस्टेड गजेटेड अफसर के रूप में हुई थी। बुधवार सुबह ही उसका शव उसके कमरे में लटकता पाया गया।
गुड़गांव पुलिस मामले की जांच कर रही है और जानकारी दी है कि मोनुसूल ने रात में ही अपने हॉस्टल के कमरे में अपनी जान दे दी थी।
हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने व आगे की जांच के बाद ही कुछ बता पाएगी।