{"_id":"86f70ee1d7b99ff085900741063c1654","slug":"crooks-attack-on-family-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर सो रहे परिवार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर सो रहे परिवार पर हमला
Updated Wed, 12 Mar 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में कुछ लोगों ने घर में घुस कर एक परिवार पर हमला कर दिया। जिससे परिवार के सदस्य घायल हो गए। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शारदा कुमार सिंह अपने परिवार के साथ तिरखा कॉलोनी में रहते हैं। शारदा ने मंगलवार को थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में था।
विज्ञापन
Live Update: 12 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान तिरखा कॉलोनी में ही रहने वाला जितेंद्र, पिंटू, लीलू, प्रज्ञान, मामराज, सुनील और शिवा अपने चार-पांच साथियों के साथ अचानक उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उसके परिवार पर हमला कर दिया।
शारदा ने पुलिस को बताया कि इस हमले में उसके अलावा उसकी पत्नी सुनीता, भतीजा राजेंद्र व प्रदीप और बेटा गौरव घायल हो गए। हमलावारों से उसका किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।