झांसा देकर ठग ले गया बुजुर्ग महिला के कंगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर एक युवक उनसे सोने का कंगन ठग ले गया।
कूड़ा घर के पास पीछे से आए बाइक सवार युवक ने महिला से कहा कि उनकी बहू ने भेजा है। युवक ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाते हुए कहा कि उनकी बहू ने चेन स्नेचिंग की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सोने के कंगन घर पर रख आए। महिला को विश्वास में लेने के बाद युवक उसे बाइक पर बिठाकर चल पड़ा और महिला ने सोने के दोनों कंगन उतारकर उसे दे दिए।
थोड़ी देर बाद जब महिला घर पहुंची और उसने अपने बेटे और बहू को सारी बात बताई तो पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई युवक भेजा ही नहीं था। इसके बाद परिवार के लोग सेक्टर चार/सात पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी।
पोते को स्कूल छोड़ने जा रही थी महिला
हरियाणा सरकार द्वारा स्नेचिंग को गैर जमानती अपराध घोषित किए जाने के बाद
भी इसमें कमी नहीं आ रही है। स्नेचिंग की ही एक अन्य घटना में गुड़गांव में अपने पोते को स्कूल छोड़ने जा रही बुजुर्ग
महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मूल रूप से आंध्र
प्रदेश निवासी शोभादेवी न्यू कॉलोनी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में
महिला ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपने पोते को स्कूल छोड़ने जा रही थी।
इस
दौरान सुनसान रास्ते पर पीछे से बाइक पर आए बाइक पर दो युवकों ने उसके गले
से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि तीन दिन बाद उसके
पति के लौटने पर वह शिकायत के लिए पहुंची है।