{"_id":"5958e7d54f1c1bf72f8b4d47","slug":"criminals-in-car-looted-three-youth-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने तीन युवकों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात लोगों से लिफ्ट लेना तीन दोस्तों को उस समय भारी पड़ गया जब बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उनकी जेब में रखे हजारों रुपये लेकर चलते बने। होश में आने पर उन्होंने तीनों ने सेंट्रल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डबुआ कालोनी में रहने वाले (मूल रूप से आगरा के) उमेश, राजेश और गौतम शहर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं। रविवार की छुट्टी होने की वजह से तीनों शनिवार शाम को आगरा जाने के लिए ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन ट्रेन छूट चुकी थी।
विज्ञापन
वह ओल्ड फरीदाबाद चौक पहुंच कर सवारी का इंतजार करने लगे। एक टाटा इंडिका कार आकर रुकी, कार में चालक सहित तीन लोग पहले से बैठे थे। चालक के पूछने पर तीनों ने आगरा जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
चालक ने कहा कि वह भी आगरा जा रहा है, तीनों को छोड़ देगा। तीनों कार में सवार हो गए। उमेश के मुताबिक कुछ देर बाद कार सवार बदमाशों ने धोखे से तीनों को कोई नशीली चीज सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गए।
इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब से 47,500 रुपये निकाल लिए और उन्हें वाईएमसीए चौक के पास उतार कर भाग निकले। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि कार चालक और बदमाशों की पहचान कर उन्हें तलाश किया जा रहा है।