बहन को परेशान करने पर की थी हत्या, BSF सिपाही कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने बहन के साथ मिलकर युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। चेहरा झुलसने पर पीड़ित को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती तीस फीसदी तक झुलसी है। उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस भाई - बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, गांधी नगर के धर्मपुरा में रहने वाली 18 साल की युवती पिछले साल वह कांवड़ लेकर हरिद्वार गई थी।
वहां उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी राधे से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दिल्ली आने के बाद भी दोनों बातचीत करते रहे।
युवती परिजनों की इच्छा से करना चाहती थी शादी
राधे युवती से एक तरफा प्यार करने लगा और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। लेकिन, युवती ने उसे परिजनों के इच्छानुसार शादी करने की बात बतायी।
युवती के परिवार वाले भी इसके लिए राजी नहीं थे। राधे इस बात को लेकर परेशान हो गया। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे राधे अपनी बहन अनिता के साथ गांधी नगर इलाके में आया।
उसने युवती को फोन कर धर्मपुरा चौक पर बुलाया। जहां अनिता ने युवती पर भाई से शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया।
वारदात को अंजाम दे भाई-बहन फरार
गुस्साई अनिता ने अपने साथ ग्लास में लाए ज्वलनशील पदार्थ को युवती के चेहरे पर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाई-बहन मौके से फरार हो गए।
ज्वलनशील पदार्थ चेहरे पर गिरने के बाद युवती चीखने चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसे तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।