500 का पुराना नोट लेने से मना करने पर लूट लिया ऑटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर सिटी में 500 का पुराना नोट लेने से इंकार करना ऑटो चालक को काफी महंगा पड़ गया। सवारियों ने किराया देने की बजाए उसका ऑटो ही लूट लिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विपिन कुमार ने बताया कि वह फर्रुखाबाद के गांव नगला दमू का रहने वाला है। हाल ही में वह दिल्ली के कापसहेडा में प्रेम चौक के पास किराये पर रह रहा है।
उसने बताया कि वह गुरुग्राम में अपना सीएनजी ऑटो चलाता है। 30 जनवरी की रात करीब 9:00 बजे उसने लेजर वैली पार्क के सामने रोड से तीन सवारियां अपने ऑटो में सेक्टर-31 की मार्केट ले जाने के लिए बैठाई थीं।
चालक ने पुराना नोट लेने से किया था मना
सेक्टर-31 की मार्केट के पास उन सवारियों को ऑटो से उतरकर उसे 80 रुपये किराया देना था, लेकिन उन्होंने 500 का पुराना नोट दिया। जिस पर चालक ने पुराना नोट न चलने की बात कही।
उन्होंने चालक से कहा कि वह 100, 200 रुपये काट ले, उनके पास यही एक नोट है।
इसके बाद उन सवारियां ने कहा कि उनका घर सेक्टर-40 मोहयाल कॉलोनी में है, वहां तक चलो, जो भी किराया होगा, वह दे दिया जाएगा।
जब वहां जाकर किराये के पैसे मांगे तो उन्होंने उसका ऑटो बंद करके चाबी निकाल ली। जब चालक ऑटो की चाबी वापस छीनने लगा तो उन्होंने उसे धक्का मार दिया और ऑटो ले गए।