फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The murder of two girlfriend, went to prison with third

दो प्रेमिकाओं का किया कत्ल, तीसरी के साथ जा पहुंचा जेल

Sun, 20 Nov 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Sun, 20 Nov 2016 10:26 AM IST
सार

प्रेमी ही निकला कातिल 
पुलिस ने एक साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई 
आरोपी दूसरी प्रेमिका की हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद था  

विज्ञापन
The murder of two girlfriend, went to prison with third
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक वर्ष पहले सरस्वती कुंज में की गई युवती की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में उसके ही प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इस समय आरोपी अपनी दूसरी प्रेमिका की हत्या के मामले में तीसरी प्रेमिका के साथ भोंडसी जेल में बंद था।

विज्ञापन


बता दें कि 10 नवंबर 2015 की सुबह सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में एक अज्ञात औरत का शव मिला था। इस मामले में थाना सुशांत लोक पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया था। करीब आठ महीने की तफ्तीश के दौरान 21 जुलाई 2016 को मृतका की शिनाख्त यूपी के जिला हरदोई निवासी नीलम उर्फ नरगिस के रूप में हुई थी। जोकि यहां बेगमपुर दिल्ली में रह रही थी।
विज्ञापन


इस हत्याकांड में शामिल आरोपी का पता लगाने के लिए थाना सुशांत लोक के प्रभारी निरीक्षक गौरव फौगाट की देखरेख में अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह व एएसआई उमेश कुमार की टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने इस घटनाक्रम की एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्यारोपी बिहार के जिला नालंदा के गांव दुलापुर निवासी सुबोध कुमार उर्फ चौटाला को गिरफ्तार किया।

पांच दिन की रिमांड पर लिया

The murder of two girlfriend, went to prison with third
murder

चौटाला पहले से ही 13 मई 2016 को थाना सुशांत लोक में दर्ज एक और महिला की हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। उसे 15 नवंबर को पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया।

रिमांड के दौरान नीलम की हत्या का आरोपी ने खुलासा किया। पूछताछ में चौटाला ने बताया कि वह गुरुग्राम में गांव घाटा व चक्करपुर में किराये पर रहता था। वह थ्री व्हीलर चलाता था और एमजी रोड से लड़कियों को लाता व ले जाता था, जिनमें से कुछ लड़कियों के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

​09/10 नवंबर 2015 की रात को प्रेम प्रसंग के चलते उसने अपनी एक अन्य प्रेमिका बंगाल निवासी रिया के साथ मिलकर अपनी पहली प्रेमिका नीलम उर्फ नरगिस की हत्या कर दी थी। इसके बाद चौटाला ने रिया की भी 12/13 मई 2016 को एक अन्य प्रेमिका सोनिया के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पैसों के लेनदेन को लेकर उसने अपनी दोनों प्रेमिकाओं की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर अन्य तथ्य जुटाने में प्रयासों में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed