फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime graph increases in delhi

कब थमेगा अपराध: बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस

Sun, 13 Jul 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Jul 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime graph increases in delhi

दिल्ली के यमुनापार में बेखौफ बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने दो परिवारों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी लूट ली।

विज्ञापन


मानसरोवर पार्क इलाके में बदमाशों ने 11 माह की बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। वहीं, जगतपुरी नर्सिंग होम मालिक डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की गई।
विज्ञापन


वारदात नंबर-1 : मानसरोवर पार्क
मासूम की कनपटी पर पिस्टल लगाकर लूट

दिव्या (23) पति विशाल उर्फ विक्की व 11 माह की श्रेष्ठी के साथ 1/550ए एमएस पार्क में रहती है। विशाल गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिव्या बेटी के साथ घर में मौजूद थी। इस बीच दो युवकों ने दिव्या के पति का नाम लेकर आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही दिव्या ने दरवाजा खोला बदमाश घर में दाखिल हो गए। बदमाश ने दिव्या से श्रेष्ठी को छीन लिया। इसके बाद कनपटी पर पिस्टल लगाकर श्रेष्ठी को जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये मांगे। दिव्या ने अलमारी की चाबी दूसरे बदमाश को सौंप दी। बदमाशों ने घर से 25 हजार रुपये, लाखों के जेवर और मोबाइल लूट लिया।

वारदात नंबर-2: जगतपुरी
डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर लाखों लूटे

डॉ. अनिल कुमार गर्ग (50) और उनकी पत्नी डॉक्टर मिथिलेश (48) 11/3 शिवपुरी विस्तार में नर्सिंग होम चलाते हैं। नर्सिंग होम के पीछे बने घर में दोनों रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे दंपति और नौकरानी दुर्गा मौजूद थी। घर का दरवाजा खुला था। इसी बीच चार बदमाश घर में घुस गए और तीनों को बंधकर बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने 1.50 लाख रुपये, चार मोबाइल और लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। इसके बाद तीनों को रसोई में बंद करके फरार हो गए। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश कर रही है।

वारदात नंबर-3: करावल नगर
जिंदगी की जंग हार गया कारोबारी

करावल नगर में 5 जुलाई को लूटपाट के दौरान बदमाशों की गोली लगने से घायल मेरठ के दूध कारोबारी की जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अमित कुमार शर्मा (30) का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर मेरठ के मुरलीपुर गांव चले गए। उधर, पुलिस अधिकारी जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की बात कह रहे हैं।

मूलरूप से गांव मुरलीपुर, मेरठ निवासी अमित परिवार के साथ बी-275/1, गली नंबर-6, जौहरीपुर करावल नगर में रहता था। परिवार में पत्नी सुमन व दो बच्चे हैं। अमित के दो बड़े भाई दुष्यंत कुमार व अनिरुद्ध कुमार और मां गांव में ही रहते हैं। जबकि अमित जीजा देवेंद्र कुमार के साथ मिलकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अमूल दूध का कारोबार करता था। रोजाना की नगदी अमित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करा देता था।


5 जुलाई दोपहर 12 बजे अमित बाइक से जौहरीपुर मेन रोड स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर पहुंचा। उसके पास एक बैग में करीब 5.25 लाख रुपये थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने अमित से लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर अमित को गोली मार दी। बदमाश मौके से बैग लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed