{"_id":"64748632343dfab4e097ae007379b341","slug":"crane-fired-on-business-the-father-son-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन कारोबारी पर चलाई गोली, पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेन कारोबारी पर चलाई गोली, पिता-पुत्र गिरफ्तार
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेन कारोबारी शीशपाल पर घर में घुसकर रायफल से जानलेवा हमले करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनसे कार और लाइसेंसी रायफल बरामद की गई है। विवाद पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। घटना बाईपास पुलिस चौकी के नजदीक की है।
विजयनगर एसओ अवधेश यादव ने बताया कि शीशपाल अंबेडकर रोड पर रहते हैं। सोमवार देर रात उनके घर पर पिता-पुत्र कमल और मनोज ने हंगामा किया। लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की।
शीशपाल ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी नशे में थे। शीशपाल ने पुलिस को बताया कि कमल का ट्रोला रात एक वाहन से टकरा गया था।
वाहन स्वामी वाहन क्षतिग्रस्त होने पर पैसों की मांग कमल से करने लगा। उसने समझौते के लिए मुझे फोन कर बुलाया। मैंने दूसरे वाहन स्वामी के क्षतिग्रस्त वाहन की भरपाई के लिए कमल को रुपये देने को कहा।
विज्ञापन
इस पर कमल गुस्सा हो गया। थोड़ी देर में नशे में धुत होकर कमल और मनोज उसके घर आ धमके और गाली गलौज के बाद फायरिंग की।