फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple used to give artificial jewelry instead of real

भगोड़े दंपती असली जेवरों के बदले थमा जाते थे नकली ज्वेलरी, इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

Thu, 22 Mar 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
couple used to give artificial jewelry instead of real
gold

पश्चिम जिला पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई ज्वैलरों को चूना लगाने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। ये नकली सोने के जेवरात के बदले असली ले जाते थे।

विज्ञापन


आरोपी अतुल सचदेवा (42) और पत्नी सोनम सचदेवा (40) हैं। अतुल दिल्ली व हरियाणा के चार मामलों में भगोड़ा घोषित है। सोनम को हरियाणा की अदालत ने भगोड़ा घोषित कर गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों से कुछ सोने, चांदी के जेवरात के अलावा चोरी की होंडा सिटी कार बरामद की गई है। रौब जमाने के लिए ये कार इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से गोल्डन ब्रेसलेट ठगा

couple used to give artificial jewelry instead of real
ठगे - फोटो : amar ujala

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 13 मार्च को सुभाष नगर, राजौरी गार्डन इलाके में ज्वैलर पवन कुमार से नकली सोने के जेवरात के बदले ब्रेसलेट ठगा गया था।

आरोपी दंपती होंडा सिटी कार से पवन की दुकान पर पहुंचे थे। इससे पवन उनसे प्रभावित हो गया और उसने उनके जेवरात की ज्यादा जांच नहीं की। पवन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

एसीपी केएसएन सुबुद्धि और एसएचओ केशव माथुर की टीम ने सीसीटीवी की फुटेज और छानबीन के बाद वेस्ट शालीमार बाग से दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली।

अतुल सचदेवा ने बताया कि वह यमुना नगर सिटी, हरियाणा के एक इसी तरह के मामले में फरार है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट है। इसके अलावा, हरियाणा के ही फतेहाबाद सिटी दिल्ली के कीर्ति नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और कल्याणपुरी के मामलों में भगोड़ा घोषित है। 

छोटे ज्वैलर को ही बनाते थे शिकार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन्होंने एक होंडा सिटी कार चोरी की थी। वे छोटे ज्वैलर को ही शिकार बनाते थे। उनका मानना था कि छोटा ज्वैलर उनके झांसे में आ जाता है।

ये लोग 5-6 फीसदी सोना मिले जेवर लेकर पहुंचते थे। कई बार तांबे पर सोने का पानी चढ़ा जेवर ले जाते थे। ज्वैलर पर रौब जमाकर ये पुराने के बदले उससे नए जेवर ले लिया करते थे।

पीड़ित को बाद में ठगी का पता चलता था। आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन्होंने ठगे गए जेवरात से मुथूट फाइनेंस से लोन लिया हुआ था। पुलिस ने इनके पास से लोन की पर्ची बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed