{"_id":"9840fe29f59b58bb225d6535c434f0f4","slug":"couple-murdered-old-man-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने रॉड से मारकर की बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने रॉड से मारकर की बुजुर्ग की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Jul 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जैतपुर में चंद रुपयों के लिए दंपति ने 60 साल के बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों को उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इनकी पहचान अजय नगर, इस्माइलपुर, हरियाणा निवासी ललित कुमार (21) व पत्नी कविता (19) के रूप में हुई है। अक्तूबर 2013 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
पुलिस के मुताबिक, 16 जून को मकान नंबर-589, डी-ब्लॉक, गली नंबर-8 ओम नगर से गुलाबचंद का शव मिला था। घर के बाहर ताला लगा था। गुलाब इलाके में पलंबर का काम करते थे।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को उनका मोबाइल गायब मिला। लोगों से पता चला कि गुलाब के पास ललित कुमार व कविता आते थे। पुलिस ने दोनों की तलाश की। कड़े प्रयासों के बाद दोनों को उन्नाव से दबोच लिया गया। ललित ने हत्या की बात मान ली।
विज्ञापन
ललित ने बताया कि लूटपाट के लिए उसने सिर पर रॉड मारकर गुलाब को मौत के घाट उतारा था। उसे उम्मीद थी कि गुलाब के पास लाखों रुपये होंगे, लेकिन सिर्फ 16 हजार रुपये ही मिले थे। पुलिस ने गुलाब का मोबाइल, 5,500 रुपये, खून से सनी शर्ट बरामद कर ली है।