फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple commits suicide in hotel room in delhi, investigation on

प्रेमी युगल ने OYO होटल में लिया था कमरा, पंखे से लटकती मिली लाशें

Sat, 15 Jul 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Jul 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
   couple commits suicide in hotel room in delhi, investigation on
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

द्वारका सेक्टर-17 में स्थित ओयो होटल में शुक्रवार शाम एक प्रेमी युगल ने कमरे में एक ही पंखे से लटक कर जान दे दी। उनके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


युवती की उम्र 21 साल और लड़के की उम्र 18 साल बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर कारणों की जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार लड़की अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहती थी। वह एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता सीआरपीएफ में वायरलेस विभाग में कार्यरत हैं। वहीं, युवक जनकपुरी इलाके में रहता था। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। उसके पिता की परचून की दुकान है।

एक ही पंखे से लटक रही थी दोनों की लाशें

   couple commits suicide in hotel room in delhi, investigation on
द्वारका के ओयो होटल में कपल ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे होटल पहुंचे थे। दोनों होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। युवक ने कमरे की ऑनलाइन बुकिंग की थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को होटल से चेकआउट करना था। 

जब होटल स्टाफ एक बजे कमरे के दरवाजे को खटखटाया तो किसी ने कमरा का दरवाजा नहीं खोला। बाद में करीब साढ़े तीन बजे फिर स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसके बाद स्टाफ ने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 

करीब सवा चार बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे का दृश्य देखकर पुलिस भी सहम गयी। दोनों प्रेमी युगल एक ही पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिवार वालों से खुदकुशी करने के बाबत पूछताछ कर रही है। हालांकि परिजनों ने उन्हें किसी बात की जानकारी होने की बात कही है।

होटल स्टाफ ने बताया कि देर रात 12 बजे दोनों को आखिरी बार देखा गया था। उन लोगों ने 24 घंटे के दौरान सिर्फ नमकीन ही मंगवाया था। होटल स्टाफ ने दोनों के बीच मारपीट की घटना से इंकार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed