फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Counselor shocked to see the condition of the Bulandshahr gangrape victim

बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता की हालत देख काउंसलर भी सहमे, बेटी के मुंह से नहीं निकल रहे बोल

Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Counselor shocked to see the condition of the Bulandshahr gangrape victim
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

गैंगरेप पीड़िता बिटिया का हाल देख काउंसलर भी कांप उठे। मंगलवार रात को पीड़िता के घर पहुंचे दोनों काउंसलरों ने काफी देर तक बिटिया से बातचीत की कोशिश की लेकिन वह इस कदर सदमे में है कि मुंह से बोल नहीं निकल रहे। 

विज्ञापन


काउंसलरों का कहना है कि वारदात से किशोरी के मन पर गहरा आघात लगा है। थोड़े वक्त बाद सदमे से उबारने के लिए इसकी काउंसलिंग की जाएगी। घुप्प अंधेरे में डूबी सीढ़ियां दो मंजिले पर जाती हैं।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर एक कमरा है और छोटा सा बरामदा। बरामदे के ऊपर खुली छत। इन दिनों बरामदे व छत पर नेताओं का मेला लगा रहता है। मीडियाकर्मियों का हुजूम है और तमाशबीनों की भी कमी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता मानसिक व शारीरिक पीड़ा एक साथ झेल रही है

Counselor shocked to see the condition of the Bulandshahr gangrape victim
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

अंदर कमरे में बिटिया एक चारपाई पर गुमसुम पड़ी रहती है। वह किसी से बात नहीं करती। वह मानसिक व शारीरिक पीड़ा एक साथ झेल रही है। उसकी यह हालत देखकर काउंसलर भी सहम गए। 

उससे मिलकर बाहर निकली भाजपा नेता मीना भंडारी ने कहा कि उसने बहुत कोशिश की बिटिया से बात करने की लेकिन वह तैयार नहीं हुई। उन्होंने महसूस किया कि बिटिया को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए वर्ना कहीं उसकी हालत और न खराब हो जाए। 

पीड़ित किशोरी के भाई ने कहा कि कभी मेरी बहन सबको घर में हंसाती रहती थी। उसने बताया कि घटना की रात घटनास्थल पर उसी ने मेरे बंधे हाथों की रस्सी खोली थी और फिर हम लोग सब मिलकर सिर्फ रोते रहे। इस सदमे से कब उबर पाएंगे, कुछ कह नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed