फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   continued raped two months by religious conversion

धर्म परिवर्तन कराकर दो महीने तक युवक करता रहा रेप, शादी की तारीख पर फरार

Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
continued raped two months by religious conversion

युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर धर्म परिवर्तन कराने और दो माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब शादी की तारीख निश्चित की गई तो आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


अब न तो वह फोन उठा रहा है और न ही बात कर रहा है। पीड़िता ने की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-2 मामले की जांच में जुटी है। गीता (परिवर्तित नाम) सेक्टर-4 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


उसी कंपनी में एक युवक काम करता था। मई माह में उसने उसकी मुलाकात मिराज नामक लड़के से कराई, जो मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। वह एक कंपनी में मशीन चलाने का काम करता है। पहली मुलाकात में मिराज ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप का सिलसिला दो माह तक चलता रहा

continued raped two months by religious conversion

 इसके बाद उससे फोन पर बात करने लगा। बातों ही बातों में उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। शादी करने के लिए वह भी राजी हो गई। इसके बाद झांसा देकर एक दिन उसे अपने कमरे पर ले गया, जहां पर जबरन दुष्कर्म किया।

इसके बाद यह सिलसिला दो माह तक चलता रहा। इसके बाद पीड़िता ने उससे शादी करने की बात की । मिराज ने धर्म परिवर्तन करने पर शादी करने के लिए हामी भरी। इसके लिए भी युवती राजी हो गई। 3 जून को दोनों की शादी की तारीख निश्चित की। इससे पहले आरोपी युवक ने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।

आरोप है कि युवती पर जबरन दबाव बनाकर युवक ने अपने भाई और बहन के सामने सेक्टर-15 गली नंबर-1 में कलमा व नमाज पढ़ाकर धर्म परिवर्तन कराया। उसके लिए बुर्का भी खरीदा गया, लेकिन शादी के दिन ही आरोपी अपना सामान लेकर फरार हो गया।

युवती का कहना है कि उसने आरोपी के भाई-बहन को बताया तो उन्होंने कहा कि वह कहां से खोज कर लाएं। उधर, युवती की मां और पिता को जब यह बात पता चली तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत थाने में की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed