{"_id":"57795f1b4f1c1bbc777f9f0f","slug":"complaint-against-singer-abhijeet-the-indecency-of-women-journalists-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक अभिजीत ने दिल्ली की महिला पत्रकार से की अभद्रता, शिकायत दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायक अभिजीत ने दिल्ली की महिला पत्रकार से की अभद्रता, शिकायत दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
अभिजीत
ट्वीटर पर चली जुबानी जंग में दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने बॉलीवुड गायक अभिजीत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत वसंत विहार थाने में दी है। कई अखबारों व टीवी चैनल में काम कर चुकी स्वाति चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि अभिजीत ने ट्वीटर पर उनके अलावा अन्य लोगों को भी अपशब्द कहे हैं।
दरअसल, चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद अभिजीत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर मामले को लव-जिहाद का बताया था। इस पर स्वाति समेत अन्य लोगों ने अभिजीत को सलाह दी थी कि वह सांप्रदायिक उन्माद न भड़काएं।
इसी बात पर अभिजीत की ट्वीटर पर बहस होने लगी और उन्होंने स्वाति समेत अन्य लोगों को अपशब्द लिखे। पत्रकार ने शिकायत में लिखा है कि वह इससे काफी आहत है। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिल गई है। छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।