फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   code word for illegal arm supply

कोड वर्ड से होती थी अवैध सप्लाई

Tue, 14 Jan 2014 12:19 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
code word for illegal arm supply

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और आगरा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और चचेरे भाई हैं। खास बात यह है कि बिहार के मुंगेर के बाद मध्यप्रदेश के खारगोन से अवैध हथियार आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ने तिहाड़ में क्यों लगाई फांसी?


स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक अभियान के तहत पिछले वर्ष अवैध हथियार बेचने के मामले में 33 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 196 स्वचालित पिस्टल बरामद किए। पिछले दिनों ये देखने में आ रहा था कि मुंगेर के बाद खारगोन से अवैध हथियार दिल्ली और एनसीआर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर मनोज दीक्षित और शिव कुमार की टीम इस मामले की तफ्तीश कर रही थी।
विज्ञापन


टीम को सूचना थी कि अवैध हथियारों की खेप सराय कालेखां बस अड्डे के पास आने वाली है। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर एक आरोपी दिनेश दाबूर उर्फ हाबू को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने दस अवैध पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमी से खफा होकर उठा लिया ये खौफनाक कदम


पूछताछ में हाबू ने बताया कि आगरा में मौजूद सुनील अवैध हथियारों की खेप सप्लाई करने वाला है। दिल्ली पुलिस की टीम ने आगरा पहुंचकर भगवान टाकीज के पास घेराबंदी की और सुनील नामक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छह अवैध पिस्टल बरामद किए गए हैं।

उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि जिस व्यक्ति को ये हथियार सप्लाई किए जाने थे, दिल्ली पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये अवैध हथियार बदमाशों को सप्लाई किए जाते हैं।


हर 15 दिन में एक खेप पहुंचाते थे
उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह देश के हर कोने में अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं। आरोपी हर 15 दिन में मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, हाथरस और दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की खेप पहुंचाते थे।

बस और ट्रेन से लाते थे खेप
स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार आरोपी ऑर्डर के बाद अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। ये ट्रेन और बस में सफर कर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। बताई गई जगह पर पहुंचकर आर्म्स डीलर को फोन करते थे। इसके बाद डीलर खेप को उठवा लेते थे। इस काम में कोड भाषा का प्रयोग करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed