कम दाम पर मुर्गा बेचने पर विवाद, दुकानदार के बेटे पर जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद पर्वत इलाके में कम दाम पर मुर्गा बेचना एक युवक को भारी पड़ गया। दूसरे दुकानदार ने इस बात को लेकर उस पर चापड़ से हमला कर दिया।
पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अरविंद (18) परिजनों के साथ बलजीत नगर में रहता है।
वह पेशे से पलंबर है। उसके पिता राम सागर की नेहरू नगर रामलीला ग्राउंड के पास मुर्गे बेचने की दुकान है। शनिवार को अरविंद पिता के साथ दुकान में बैठा था।
गुस्साए ब्रजभान ने अरविंद के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया
इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार ब्रजभान रामसागर की दुकान में पहुंचा और कम दाम में मुर्गा बेचने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा।
इसका अरविंद ने विरोध किया। इससे गुस्साए ब्रजभान ने अरविंद के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ लगने से अरविंद का सिर फट गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।
अरविंद को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी को आनंद पर्वत इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चापड़ भी बरामद किया गया है।