फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cluster bus hits auto in delhi, 2 and half years old girl dies

क्लस्टर बस ने मारी ऐसी टक्कर काफी दूर तक घिसटता चला गया ऑटो, मासूम की मौत

Mon, 29 May 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 May 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
cluster bus hits auto in delhi, 2 and half years old girl dies
एक्सीडेंट में पूर्वी की मौत - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में रविवार सुबह कलस्टर बस ने ऑटो सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलटकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।

विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां ढाई साल की पूर्वी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पूर्वी के पिता कुलदीप (40), मां रिया (35) और ऑटो चालक किशन का एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस व ऑटो कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस उपायुक्त का कहना है कि ऑटो ने बस को टक्कर मारी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक किशन बुरी तरह जख्मी हो गया

cluster bus hits auto in delhi, 2 and half years old girl dies
एक्सीडेंट में पूर्वी की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप परिवार के साथ सी-456, दक्षिणपुरी में रहते हैं। रविवार सुबह कुलदीप को अपने ससुराल अमरोहा जाना था। कुलदीप ने कॉलोनी से एक ऑटो लिया। परिवार ऑटो से आनंद विहार के लिए निकला।

इस बीच बीआरटी, शेख सराय लाल बत्ती पर पहुंचने पर बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप, रिया, पूर्वी और ऑटो चालक किशन बुरी तरह जख्मी हो गया। घायलों को पहले मैक्स बाद में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पूर्वी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऑटो चालक ने बायीं ओर से बस को टक्कर मारी और पलट गया। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है। - रोमिल बानिया, जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed