{"_id":"bc9a18917e264226d8269d8be7199752","slug":"close-electrician-s-body-found-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिली इलेक्ट्रिशियन की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में मिली इलेक्ट्रिशियन की लाश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार सेक्टर-11 में इलेक्ट्रिशियन अशोक कुमार (55) का शव बंद मकान में मिला। सोमवार सुबह बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। विजयनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।
विज्ञापन
शव कई दिन पुराना था। जुबान निकली हुई थी। शरीर काला पड़ चुका था। हाथों और सीने पर चोट के निशान थे, जो इशारा कर रहे हैं कि मौत रहस्यमय हालात में हुई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पुलिस और परिजन हत्या से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि अशोक मकान में अकेले थे और मकान अंदर से लॉक था। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
अशोक की बड़ी बहन अनीता ने बताया कि उनका परिवार बजरिया का रहने वाला है। अशोक कई सालों से प्रताप विहार में पत्नी शोभना केसाथ रह रहे थे। इनके औलाद नहीं है।
करीब एक माह से शोभना मायके गई हुई थी। अशोक एक बाइक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन थे। वे शराब पीने के आदी थे। किसी से कोई विवाद नहीं है।
एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि मामला हत्या का तो नहीं है, आत्महत्या का हो सकता है। पीएम रिपोर्ट से सच्चाई पता लग जाएगी।