फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class 5 girl student rape by man in greater noida

बहला-फुसलाकर कक्षा दो की छात्रा से किया दरिंदगी, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा आरोपी

Sat, 30 Jun 2018 08:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 30 Jun 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
class 5 girl student rape by man in greater noida
demo pic

क्षेत्र के एक गांव में बुलंदशहर से परिवार के साथ बारात में आई कक्षा दो की छात्रा से युवक ने दरिंदगी की। आरोपी समारोह में से नौ साल की बच्ची को फुसलाकर कार में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अगौता बुलंदशहर निवासी परिवार रबूपुरा के एक गांव में रिश्तेदार की बारात में शामिल होने आया था। सभी लोग समारोह में व्यस्त थे। देर रात उनकी बेटी बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान करनाल हरियाणा निवासी राहुल बच्ची को बहला-फुसलाकर समारोह से कुछ दूरी पर खड़ी एक कार में ले गया। 
विज्ञापन


कार में उसने दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में पास की ही एक छत पर छोड़कर भाग गया। परिजन बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान का कहना है कि परिजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed