{"_id":"58fa33994f1c1b9d338b4b5d","slug":"class-12th-students-suicide-infront-of-delhi-metro-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर खराब होने से तनाव में थी छात्रा, मेट्रो के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर खराब होने से तनाव में थी छात्रा, मेट्रो के आगे कूदकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा की छात्रा ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि पेपर खराब होने की वजह से छात्रा तनाव में थी। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छात्रा की पहचान शिवानी (18) के रूप में हुई है। शिवानी अपने परिजनों के साथ मकान संख्या 734ए घिटोरनी में रहती थी। शुक्रवार सुबह 10.40 बजे मेट्रो पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। जिसमें पुुलिस को पता चला कि शिवानी घटना से कुछ ही मिनट पहले प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची और समयपुर बादली जाने वाली ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही उसके आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि ने बताया कि छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की वजह से समयपुर बादली जाने वाले ट्रैक पर मेट्रो की सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही।