फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children die of current, Ruckus

करंट की चपेट में आए बच्चे, हंगामा

Sat, 05 Jul 2014 02:07 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 05 Jul 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
Children die of current, Ruckus

पप्पू कालोनी में बृहस्पतिवार की सुबह दो बच्चों के करंट की चपेट में आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पावर कारपोरेशन की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबारी की।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि पावर कारपोरेशन से शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत पोल में आ रहे करंट की समस्या को ठीक नहीं किया जा रहा है।

गनीमत इतनी रही कि करंट के झटके हल्के हैं और बच्चों की जान पर नहीं बनी। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर करंट लगने से कोई दुघर्टना घटती है तो जिम्मेदार बिजली निगम होगा।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गली नंबर तीन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। स्कूल परिसर में ही विद्युत पोल लगा है। कई दिनों से खंभे में करंट आ रहा है। स्कूल परिसर में बच्चे खेलते है, ऐसे में उनकी जान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पावर कारपोरेशन से शिकायत की गई थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दो बच्चे रिहान पुत्र इरफान और रिहान पुत्र दिलशाद खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों को करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गए।

आसपास के लोगों ने बच्चों को उठाया और कुछ देर बार उन्हें होश आया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार तक खंभे में करंट आने की समस्या का हल नहीं होता तो है सब-स्टेशन का घेराव करेंगे।


इस मौके पर कमल, राजकुमार, फिरोज, अली महोम्मद, नवाब, सतपाल सिंह, तसलीम, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, इस मामले में संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर समस्या का हल करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed