फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child playing outside the house in the forest by moving relative to the rape

घर के बाहर खेल रही बच्ची को जंगल में ले जाकर रिश्तेदार ने किया रेप

Mon, 22 Aug 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Aug 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
Child playing outside the house in the forest by moving relative to the rape
बच्ची के साथ बलात्कार

भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार रात एक दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


25 वर्षीय आरोपी बच्ची का दूर का जीजा है। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार 10 साल की बच्ची परिजनों के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती है। 
विज्ञापन


शनिवार रात बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई। देर रात बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया कि दिलशाद उसे अपने साथ जंगल में ले गया जहां उसने गलत काम किया है। बच्ची की बात सुनकर परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहला फुसलाकर ले गया था जंगल

Child playing outside the house in the forest by moving relative to the rape
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दिलशाद बच्ची के दूर का जीजा है। दिलशाद शादीशुदा है। पीड़िता आरोपी के बच्चों के साथ खेलने के लिए अकसर उसके घर जाती थी।

शनिवार रात आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed