घर के बाहर खेल रही बच्ची को जंगल में ले जाकर रिश्तेदार ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार रात एक दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
25 वर्षीय आरोपी बच्ची का दूर का जीजा है। भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 10 साल की बच्ची परिजनों के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती है।
शनिवार रात बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई। देर रात बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया कि दिलशाद उसे अपने साथ जंगल में ले गया जहां उसने गलत काम किया है। बच्ची की बात सुनकर परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बहला फुसलाकर ले गया था जंगल
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दिलशाद बच्ची के दूर का जीजा है। दिलशाद शादीशुदा है। पीड़िता आरोपी के बच्चों के साथ खेलने के लिए अकसर उसके घर जाती थी।
शनिवार रात आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।