{"_id":"0f801480c08e24490e255b19e29d9e09","slug":"child-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन के नीचे आ गईं तीन बच्चियां, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन के नीचे आ गईं तीन बच्चियां, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में एक मारुति वैन की चपेट में घर के बाहर खेल रही तीन बच्चियां आ गईं। इससे एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गईं।
विज्ञापन
पढ़ें: शॉप नं. 320 से उसने की चार सौ बीसी
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के ए-ब्लॉक में रामप्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनकी 4 वर्षीय बेटी नेहा पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक मारुति वैन ने सड़क पर खेल रहे बच्चों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पढ़ें: बीके अस्पताल के पूर्व DPM को चार साल की कैद
विज्ञापन
इस घटना में नेहा, पड़ोस में रहने वाली दिया (8) और निशा (10) घायल हुईं। दुर्घटना के बाद चालक वैन छोड़कर भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बच्चियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है।