फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child death from fell down

मौसी के घर आए मासूम की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 29 May 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
child death from fell down

नंद नगरी इलाके के सुंदर नगरी में बरेली से दिल्ली मौसी के घर आया डेढ़ साल का मासूम खेलते हुए तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बच्चे की शिनाख्त मोहम्मद जियाउल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बरेली उत्तरप्रदेश का रहने वाला जियाउल करीब एक सप्ताह पूर्व सुंदर नगरी एल-188 में रहने वाली अपनी मौसी के घर आया था।
विज्ञापन


इसके परिवार में पिता मोहम्मद रजी, मां मेहबूब बेगम के अलावा अन्य सदस्य हैं। रविवार शाम को जियाउल अन्य बच्चों के साथ तीसरी मंजिल स्थित छत पर पहुंच गया।  खेलते हुए अचानक जियाउल नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरने की आवाज सुनकर परिजन गली में पहुंचे। खून से लथपथ जियाउल को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंद नगरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed