फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Administrative Officer at RTI reply, beaten

आरटीआई के जवाब पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर को पीटा

Fri, 03 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Administrative Officer at RTI reply, beaten
‌प‌िटाई - फोटो : Demo Pic

चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टरों की नियुक्ति का लेकर मांगे गए आरटीआई के जवाब पर एक एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि डायरेक्टर ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस मेडिकल कराकर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने आरटीआई से चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


आरटीआई प्रारूप ठीक न होने से चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ने आरटीआई की कॉपी डीन के पास भेज दी। डीन ने दोबारा से एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. दिनेश कुमार को कॉपी भेजकर आरटीआई का जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गुस्साएं डॉक्टर ने चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जय शंकर प्रसाद को बुलाकर पिटाना शुरू कर दिया। पहले डायरेक्टर ने जय शंकर प्रसाद का सिर टेबल पर मारा, उसके बाद मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। हालत ये हो गई कि 100 नंबर पर फोन करना पड़ा। पुलिस ने आकर हाथापाई बंद करवाई। 

मारपीट के दौरान जय शंकर प्रसाद बुरी तरह से गंभीर हो गए और जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।   इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई है।सीएमएस डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत कर दी है।


आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। इस तरह की घटना ऑफिस में नहीं होगी चाहिए। इससे माहौल खराब होता है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में मेडिकल कराकर जांच का आदेश दे दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed