{"_id":"58fe0fc94f1c1b9e65c0c402","slug":"chicken-businessman-killed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर मुर्गा कारोबारी को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर मुर्गा कारोबारी को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदापुर इलाके में बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक मुर्गा कारोबारी को गोली मार दी और उसके चचेरे भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाश डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जख्मी दोनों भाई अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अकरम (26) सपरिवार सेक्टर तीन जेजे कॉलोनी द्वारका में रहता है। उसका मटियाला गांव में पोल्ट्री फार्म है।
विज्ञापन
वह उत्तम नगर के बाजार में मुर्गों की सप्लाई करता है। अकरम रविवार को दुकानदारों से कलेक्शन करता है। 23 अप्रैल की रात 11:30 बजे अकरम अपने चचेरे भाई शाहिद के साथ दुकानदारों से कलेक्शन कर बाइक से घर जा रहा था। शाहिद रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठा था, जबकि अकरम बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
किरण गार्डन के पास सामने से दो बाइक पर सवार चार युवक उसके पास से गुजरे। इनमें से एक युवक ने अकरम की आंख में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। आंख में मिर्च पड़ने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
इसके बाद बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास आए और शाहिद से बैग छीनने लगे। दोनों भाइयों ने लूटपाट का विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर अकरम के पैर में गोली मार दी।
वहीं, दूसरे बदमाश ने शाहिद को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद बैग छीनकर चारों फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अकरम के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।