फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhota shakeel man junaid chaudhry police remand extends for three days

छोटा शकील के शूटर जुनैद चौधरी की पुलिस हिरासत तीन दिन बढ़ी

Wed, 14 Jun 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
chhota shakeel man junaid chaudhry police remand extends for three days
जुनैद चौधरी - फोटो : सोशल मीड‌िया

पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह की हत्या की सुपारी लेने वाले जुनैद चौधरी की पुलिस हिरासत मंगलवार को अदालत ने तीन दिन के लिये बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जुनैद को सात जून को गगन सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तारिक फतह की हत्या की सुपारी जुनैद को छोटा शकील ने दी थी। पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने जांच अधिकारी की अर्जी पर सुनवाई के बाद जुनैद चौधरी की रिमांड अगले तीन दिनों के लिए बढ़ा दी। पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आगे जांच व अन्य गिरफ्तारियां करने के लिये जुनैद का रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया था। दिल्ली पुलिस ने जुनैद चौधरी को जून 2016 में तीन अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उसे हिंदू महासभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणी की हत्या की सुपारी दी गई थी। छोटा शकील उस समय चक्रपाणी की हत्या करवाना चाहता था क्योंकि उसने दाऊद इब्राहिम की कार खरीदी थी।


दिल्ली पुलिस उस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अदालत से जमानत मिलने के बाद जुनैद दोबारा छोटा शकील के संपर्क में आ गया था। इस बार उसने तारिक फतह की हत्या की सुपारी ली लेकिन उसकी हत्या नहीं कर सका क्योंकि वह दिल्ली में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed