फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chen opposed booty dragged the engineer.

चेन लूट का विरोध किया तो इंजीनियर को घसीटा

Thu, 04 Dec 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Thu, 04 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chen opposed booty dragged the engineer.

एमिटी यूनिवर्सिटी के हार्डवेयर इंजीनियर से बुधवार सुबह महाराजपुर बॉर्डर पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। इंजीनियर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने बैग पकड़कर इंजीनियर को घसीट लिया।

विज्ञापन


उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटेें आईं। इंजीनियर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा निवासी दीपक वर्मा एमिटी यूनिवर्सिटी में हार्डवेयर इंजीनियर हैं। बुधवार सुबह वह किसी काम से पैसिफिक मॉल स्थित होटल क्लार्क इन में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11 बजे वह काम निपटाकर यूनिवर्सिटी जाने के लिए आनंद विहार मेट्रो स्टेशन की ओर बढ़े थे। बॉर्डर पर पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी चेन लूटने की कोशिश की।

इस दौरान दीपक ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। आगे बैठे बदमाश ने तुरंत बाइक दौड़ा दी। जिससे दीपक करीब 10 मीटर तक उनके साथ ही सड़क पर घिसटते चले गए।

कुछ दूर जाकर दीपक का हाथ छूट गया और बदमाश चेन लूटकर भाग गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोगाें ने चोटिल दीपक को ऑटो में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार शाम ही उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामला दिल्ली का हो सकता है। अगर घटना हुई है, तो मामले की जांच कर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।


दो दिन में तीन घटनाएं
मंगलवार को शालीमार गार्डन में शादी समारोह में आई महिला से बदमाशों ने चेन लूट ली थी। सोमवार रात को भी वसुंधरा में युवक से मोबाइल लूट लिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी पुलिस इस पर लगाम नहीं कस पा रही है।

बदमाशों का विरोध करने पर घायल होने की घटना
12 अक्टूबर 2013 : वसुंधरा सेक्टर-16 अटल चौक पर लूट का विरोध करने पर महिला को ऑटो से खींचकर गिराया
12 मई 2013 : वैशाली में कुंडल लूटने का विरोध करने पर महिला को घसीटा हुई थी घायल
13 मार्च 2013 : शालीमार गार्डन में चेन लूट का विरोध करने पर व्यापारी को धक्का देकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed