{"_id":"5831bfa34f1c1bba06b39916","slug":"cheating-from-the-accounts-of-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी बनकर दो लोगों के खातों से ऑनलाइन रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मचारी बनकर दो लोगों के खातों से ऑनलाइन रकम उड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
सार
पीड़ितों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर सिटी में दो लोगों के खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अनुराग मिश्रा डीएलएफ फेज-2 में रहते हैं। उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। इस दौरान उसने पीड़ित को झांसे में लेकर उसके डेबिट कार्ड की जानकारी ले ली।
विज्ञापन
आरोप है कि फोन करने वाले ने पीड़ित के खाते से 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर आए मैसेज के बाद इसकी जानकारी पीड़ित को हुई। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल मामले की जांच डीएएलफ फेज-2 थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के सरस्वती एंक्लेव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बैंक कर्मचारी बताते हुए खाते संबंधी पूछताछ की।
फोन करने वाले ने उसे झांसे में लेकर उसके डेबिट कार्ड की सारी जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। खाते से रुपये निकाले जाने का मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।