फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheating from finance officer of 21 thousand

फाइनेंस अधिकारी का एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार ठगे

Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
cheating from finance officer of 21 thousand
एटीएम कार्ड - फोटो : amar ujala

डीएलएफ फेज-दो में एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने साइबर सेल से मामले की जांच कराने के बाद अब मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला करीब दो महीने पहले का है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ स्थित बीटीबी मार्केटिंग कंपनी के मुख्य फाइनेंस अधिकारी अनिल शारदा ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी है। बताया है कि 29 सितंबर को किसी व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


जब तक उन्हें मामले की जानकारी होती और वह कार्ड को ब्लॉक कराते तब तक आरोपी ने उनके बैंक खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। इस शिकायत को डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने पहले साइबर सेल को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि होने के बाद अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एटीएम कार्ड बदल कर 14 हजार 500 रुपये निकाले जाने के मामले में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक हीरानगर खांड़सा रोड निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को किसी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 14500 हजार रुपये निकाल लिए।


जानकारी होने पर उन्होंने कार्ड को ब्लॉक कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने साइबर सेल से मामले की जांच कराई। जहां मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed