{"_id":"587658d64f1c1b577fba9ae0","slug":"cheated-of-rs-2-73-lakh-in-the-name-of-foreign-parcel-deliverer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पार्सल छुड़ाने के नाम पर 2.73 लाख रुपये ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी पार्सल छुड़ाने के नाम पर 2.73 लाख रुपये ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की साइट पर परिचय के बाद खुद को मुसीबत में फंसा बता ठग ने एक युवती से 2.73 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने सेंट्रल थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सेक्टर 16ए में रहने वाली वेरोनिका (नाम परिवर्तित) ने रिश्ते के लिए एक मेट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की है। 2 अक्टूबर 2016 को करण झुनझुनवाला नाम के युवक ने ईमेल के जरिए उनकी प्रोफाइल में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
दोनों के बीच ईमेल पर बातचीत होने लगी। करण ने खुद को डॉक्टर और तैनाती एक मर्चेंट नेवी जहाज पर बताई। एक दो बार फोन पर भी बात हुई। करण ने बताया कि चार नवंबर को उसका जहाज मुंबई पहुंच रहा है तब दोनों की मुलाकात होगी।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : अमर उजाला
30 अक्तूबर को करण ने बताया कि समुद्री लुटेरे होने की वजह से उसका जहाज धीमी गति से चल रहा है। दो दिन बाद ईमेल पर बताया कि कैप्टन ने कीमती सामान बचाने के लिए रोबिन आईलैंड पर जहाज रोक दिया है।
करन ने ईमेल कर बताया कि उसके पास काफी डॉलर और कीमती सामान है। उसने वेरोनिका से कहा कि वह अपना सारा कीमती सामान उसके पते पर कूरियर कर देगा और भारत पहुंच कर वापस ले लेगा।
करण की मिन्नतों के कारण वेरोनिका उसे इनकार नहीं कर सकी और कूरियर के लिए अपने घर का पता दे दिया। कुछ समय बाद उन्हें सिक्योरिटी कंपनी के पीटर मॉर्गन का मेल मिला।

FILE PHOTO
- फोटो : अमर उजाला
ईमेल में उन्हें अंतरराष्ट्रीय पार्सल के लिए कस्टम आदि शुल्क जमा कराने को कहा गया। वेरोनिका ने करण से पूछा तो उसने भारत पहुंच कर रुपये चुकाने को कहा। इसके बाद उन्हें कई मेल आए जिनमें कोई न कोई शुल्क अदा करने को कहा गया।
उन्होंने कई बार में 2.73 लाख रुपये जमा करवाए। इसके बाद उन्हें ईमेल मिला जिसमें बताया गया कि करण को मुुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसको छुड़ाने के लिए दो लाख रुपये मांगे गए। उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एसएचओ सेंट्रल इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।