{"_id":"8d04cd33cdfe0d4cb10ac14aef212cc1","slug":"cheated-of-rs-10-lakh-in-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूर कराने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Wed, 07 May 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतिखंड स्थित एक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी पर आंध्र प्रदेश के कुछ लोगों ने 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर कर दी है।
विज्ञापन
एक माह पहले आंध्र प्रदेश के रहने वाले 22 लोगों ने ताशकंद एक टूर पर जाने के लिए इंदिरापुरम के नीतिखंड स्थित एक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया था। उन्होंने ट्रैवल एजेंसी को वीजा, टिकट और अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
एक माह बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो सभी ने एजेंसी से अपने पैसे वापस मांगे। कंपनी की ओर से जारी चेक भी बाउंस हो गया। अब एजेंसी संचालक अपने ऑफिस में मिलता ही नहीं है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा निवासी वी गिरीश ने मंगलवार को थाना इंदिरापुरम में वैशाली निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम वीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
पहले भी 10 डॉक्टरों ने दी थी ठगी की शिकायत
नीतिखंड की इसी एजेंसी के खिलाफ इससे पहले भी चेन्नई के 10 डॉक्टरों ने ठगी की शिकायत दी थी। कंपनी ने इन डॉक्टरों से करीब 10 लाख रुपये ही ठगे थे।