फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chargesheet will file on sunday in likes scam

लाइक्स घोटाले में सोमवार को दाखिल होगी एबलेज की चार्जशीट

Sun, 30 Apr 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 30 Apr 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
chargesheet will file on sunday in likes scam
‘एस’ फैक्टर कर सकता है खाता खाली - फोटो : File Photo

क्लिक के नाम पर फर्जीवाड़े में सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाली अनुभव मित्तल की एबलेज इन्फो सोल्यूशन कंपनी के खिलाफ सोमवार को जिला न्यायालय में चार्जशीट दाखिल होगी। शनिवार को एसटीएफ और केस के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारी चार्जशीट को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

विज्ञापन


एसआईटी ने एबलेज कंपनी के खिलाफ लगभग 300 पेज की चार्जशीट तैयार की है। चार्जशीट के साथ हजारों की संख्या में केस से संबंधित दस्तावेज भी हैं, जो बड़े-बड़े बॉक्स में भरकर कोर्ट में पेश किए जाएंगे। शनिवार को चार्जशीट को अंतिम रूप देने के लिए एसआईटी के प्रमुख डीआईजी मेरठ रेंज एस एमैनुअल भी एसटीएफ के सूरजपुर स्थित कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा लखनऊ से एसटीएफ ने अपने विशेष सरकारी वकील (एसपीओ) को भी बुलाया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि एसटीएफ ने सेक्टर-63 में चल रही एबलेज इन्फो सोल्यूशन कंपनी पर 1 फरवरी 2017 को छापा मारकर मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर और तकनीकी प्रमुख महेश दयाल को गिरफ्तार किया था। इन पर कंपनी के वेब पोर्टल सोशल ट्रेड डॉट बिज पर लोगों से सदस्यता शुल्क लेकर जोड़ने और फिर उनसे ऑनलाइन फर्जी विज्ञापन लिंक लाइन कराने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसटीएफ ने राजनगर गाजियाबाद स्थित यस बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर अतुल मिश्रा को भी कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया था। वह अनुभव मित्तल को काले धन को ठिकाने लगाने का रास्ता बताता था। साथ ही, एसटीएफ द्वारा की जा रही एबलेज कंपनी की जांच की जानकारी अनुभव मित्तल को दे रहा था। फिलहाल, सभी आरोपी जेल में बंद हैं। एसटीएफ पूरे फर्जीवाड़े में अब तक 652 करोड़ रुपये जब्त कर चुकी है।

एसटीएफ ने इस केस में अनुभव मित्तल के पिता सुनील मित्तल और पत्नी आयुषी अग्रवाल को भी आरोपी बनाया था। सुनील एबलेज कंपनी के पूर्व निदेशक हैं, जबकि आयुषी वर्तमान में सुनील की जगह कंपनी की निदेशक थी। एसटीएफ ने सुनील को 7 अप्रैल को गाजियाबाद के नवयुग मार्केट से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ को अनुभव की पत्नी आयुषी की भी तलाश थी। बताया जा रहा है कि केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए आयुषी ने मार्च-2017 के अंत में इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था।

एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर अनुभव मित्तल और बैंक अधिकारी अतुल मिश्रा की आवाज के नमूने लिए जाएंगे। नमूनों का मिलान इनके मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग से कराया जाएगा। इसके लिए आवाज के नमूनों और कॉल रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा।


एबलेज कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और भारत सरकार के कॉरपोरेट मंत्रालय की सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन यूनिट (एसएफआईयू) भी जांच कर रही है। ईडी ने भी एबलेज कंपनी के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की है। ईडी की एफआईआर में लखनऊ स्थित विशेष न्यायालय में सुनवाई होगी। अभी इन दोनों एजेंसियों ने चार्जशीट तैयार नहीं की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed